Sunday, January 7, 2024
Home
ABD NEWS CHANNEL UNA
ABD NEWS:ऊना में अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने मारी एचआरटीसी बस को ज़ोरदार टक्कर,ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मौके से फ़रार !
ABD NEWS:ऊना में अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने मारी एचआरटीसी बस को ज़ोरदार टक्कर,ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मौके से फ़रार !
ऊना/अंकुश शर्मा जिला ब्यूरो: ऊना मे पुलिस के द्वारा प्राप्त जानकरी के अनुसार बतया गया है की कल रात HRTC की बस पेट्रोल पंप झलेड़ा के पास पहुंची तो अचानक ऊना की ओर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आई और गलत दिशा में बस से टकरा गई I
इस संबध मे HRTC बस के ड्राइवर सुच्चा सिंह पुत्र श्री मान सिंह,और कंडक्टर अश्वनी कुमार पुत्र श्री रवि दास,
दोनो तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा के निवासी हैI
उन्होंने अपनी शिक़ायत मे बताया है की वे जोगिंदर नगर-गुड़गांव रूट की बस संख्या HP29C-2621 को दोपहर 1:50 बजे जोगिंदर नगर से रवाना हुए तथा रात करीब 9:00 बजे जब बस पेट्रोल पंप झलेड़ा के पास पहुंची तो अचानक ऊना की ओर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आई और गलत दिशा में बस से टकरा गई और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मौके से भाग गया । हादसे के कारण बस को काफी नुकसान हुआ है I जिस कारण बस पूरी तरह से दुर्घट्नाग्रस्थ हो गईIयह हादसा अज्ञात ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण हुआ हैI इस सम्बन्ध में अज्ञात चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 279 भा0 द0 सं0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम, के तहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण जारी है I
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment