जिला कुल्लू से जूनियर रेड क्रॉस के 12 विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में 7 दिवसीय कैम्प में लेंगे भाग। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, January 8, 2023

    जिला कुल्लू से जूनियर रेड क्रॉस के 12 विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में 7 दिवसीय कैम्प में लेंगे भाग।

    जिला कुल्लू से जूनियर रेड क्रॉस के 12 विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में 7 दिवसीय कैम्प के लिए रविवार को रवाना हुए। इनके साथ ज़िला कुल्लू जूनियर रेड क्रॉस के नोडल अधिकारी श्याम लाल हांडा और कॉउंसिलर अंजू वाला भी कैम्प में भाग लेंगे। यह प्रदेश का एक मात्र दल है जो राष्ट्रीय स्तरीय कैम्प में प्रदेश की ओर से भाग लेंगे।
    इस दल में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की जमा एक की छात्रा आँचल, संध्या,मनीषा,हिमानी,मुस्कान और रोशनी भाग ले रही है जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  खलोगी से तुले राम सुनील ठाकुर, रितिक और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल से अशांश, अभय और पीयूष भाग ले रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.