मण्डी में खुलेगा दफ्तर, विकास पर रहेगा फोकस: प्रतिभा सिंह। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Tuesday, November 30, 2021

मण्डी में खुलेगा दफ्तर, विकास पर रहेगा फोकस: प्रतिभा सिंह।

 
मंडी लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को संसद भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंेने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के समक्ष अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। प्रतिभा सिंह तीसरी बार संसद में पहुंची हैं। इससे पूर्व वह 2004 और 2013 में उपचुनाव जीतकर सांसद बनी थीं। शपथ लेते ही सांसद प्रतिभा सिंह का कार्यकाल भी शुरू हो गया। गौरतलब है कि मंडी उपचुनाव में सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर को 7490 मतों से पराजित किया था। प्रतिभा सिंह को कुल 369565 मत मिले थे।
 मंडी की सीट पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी। अब प्रतिभा सिंह का शपथग्रहण हो गया है और आधिकारिक तौर पर वह मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद हो गई हैं। सांसद प्रतिभा सिंह ने शपथग्रहण के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें लोगों की सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने मंडी के विकास पर जोर देने की बात कही है। एकरूपता बनाने के लिए वे मंडी में एक कार्यालय खोलेंगी, ताकि लोगों की समस्याएं उन तक पहुंच पाएं।

No comments:

Post a Comment