मोहल्ला संतोखपुरा में डॉक्टर के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Saturday, February 28, 2026

मोहल्ला संतोखपुरा में डॉक्टर के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग।

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर में पंजाब पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ हमलावारों द्वारा मोहल्ला संतोखपुरा में शनिवार सुबह वक्त करीब 1 : 30 से 2 AM को डॉक्टर यश पाल के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई।
घटना को अंजाम देते हुए बेखौफ हमलावारों द्वारा पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर फायरिंग की गई उसके बाद घर के गेट, खिडकियों और दीवारों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई।
बेखौफ हमलावर घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे।
इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर एडीसीपी जयंत पुरी अपनी टीम के साथ पहुँचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


No comments:

Post a Comment