विशाल शोभा यात्रा का किया गया आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Saturday, January 31, 2026

विशाल शोभा यात्रा का किया गया आयोजन।

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में आज (31/01/2026) को समस्त जालंधर निवासियों द्वारा अलग अलग स्थानों से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। 
जो कि पूरे जालंधर जिसमें बूटा पिंड, सूची पिंड, बस्ती दानिशमंद, नीवी आबादी संतोखपुरा, संतोखपुरा, लम्बा पिंड व अन्य स्थानों से इस विशाल शोभा यात्रा में भाग लिया गया।
इस विशाल शोभा यात्रा में शीतल विज जी व के. डी. भंडारी द्वारा भी भाग लिया गया जिनका स्वागत डॉ बी आर आंबेडकर भवन संतोखपूरा होशियारपुर रोड पर चौधरी रोशन लाल द्वारा किया गया। 
जहां पर उनके द्वारा गुरु का लंगर संगत को वितरित किया गया।

इस विशाल शोभा यात्रा में "जगतगुरू रविदास महाराज जी" दे 649 वे आगमन पर्व पर "रविदासिया धर्म" दे 17वे स्थापना दिवस को मुख्य रखते हुए रविदासिया धरम प्रचार अस्थान कहानपुर द्वारा एक विशाल शोभा यात्रा "अमृतबानी सतगुरू रविदास महाराज जी" की छात्र-छाया व संत सुरिंदर दास बावा जी की सरपरस्ती में किया गया।

इस स शुभ अवसर पर संत बीबी कृष्ण देवी जी, बोपाराए कलां, संत हरविंदर दास जी आदमपुर, संत बलबीर दास जी खन्ना संगठन द्वारा हजारी लगवाई गई।
इस विशाल शोभा यात्रा का जालंधर में अलग-अलग स्थानों पर समूह संगठन द्वारा व शोभा स्वागत किता गया और संत सुरिंदर दास बावा जी को सनमानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर संत सुरिंदर दास बावा जी द्वारा रविदासिया धरम से संबंधित अमृतबानी सतगुरू रविदास महाराज जी के प्रचार-प्रसार के लिए रविदासिया धरम से रिलेटेड लिटरेचर भेंट किए गए। श्रद्धालुओं द्वारा अलग- अलग स्थानों पर गुरु के लंगर अटूट वितरित किए गए।


No comments:

Post a Comment