चंबा पहुंचने पर विश्व विजेता भारतीय कबड्डी टीम की खिलाड़ी चंपा ठाकुर का भव्य स्वागत करते हुए - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Friday, November 28, 2025

चंबा पहुंचने पर विश्व विजेता भारतीय कबड्डी टीम की खिलाड़ी चंपा ठाकुर का भव्य स्वागत करते हुए

 

      
विश्ब विजेता भारतीय कबड्डी टीम में शामिल आकांक्षी जिला चम्बा की दूरदराज पंचायत बघईगढ़ की महिला कबड्डी खिलाड़ी चंपा ठाकुर आज अपने घर पहुंची। चंबा जिला के डलहौजी विधान सभा क्षेत्र के बोखरी मोड , भलेई व कोटि में लोगों ने चंपा ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जहां एक तरफ भारत माता के जय के नारे लगे वहीं दूसरी और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फूल मालाओं से चंपा ठाकुर का स्वागत किया। चंपा की इस सफलता पर लोगों में काफी खुशी देखने को मिली। 
इस अवसर पर चंपा ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्ब है कि वे विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिस्सा रही। उन्होंने कहा की साई हॉस्टल धर्मशाला में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और आज ये सफलता भी मिली है। उन्होंने युवा वर्ग का आह्वाहन किया है की नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए खेल को अपने जीवन में अपनाएं उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
बाइट, कबड्डी खिलाड़ी चंपा ठाकुर की बाइट

No comments:

Post a Comment