बिहार मद्यनिषेध इकाई के विशेष अभियान दल को मिली एक महत्वपूर्ण सफलता। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Tuesday, July 1, 2025

बिहार मद्यनिषेध इकाई के विशेष अभियान दल को मिली एक महत्वपूर्ण सफलता।

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत/बिहार : बिहार मद्यनिषेध इकाई के विशेष अभियान दल को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि बाहरी राज्य से अवैध रूप से बिहार में नकली शराब (IMFL) तैयार करने हेतु स्पिरिट एवं अन्य सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। 
प्राप्त सूचना के आधार पर सदर थाना, जिला वैशाली के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए, दिनांक 01/07/2025 को एक तीन पहिया टेंपू (3-व्हीलर) से लगभग 1180 लीटर स्पिरिट के साथ-साथ नकली शराब बनाने में प्रयुक्त रैपर, ढक्कन, खाली बोतलें आदि सामग्री को बरामद एवं जप्त किया गया है। 
सदर थाना, जिला वैशाली के विशेष अभियान दल द्वारा इस कार्रवाई में कुल एक (01) व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

No comments:

Post a Comment