सोशल मीडिया पर वायरल पटवारी मामले में डीसी ने दिए जांच के आदेश,एसडीएम को तीन दिन रिपोर्ट प्रेषित करने के दिए निर्देश। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Tuesday, February 18, 2025

सोशल मीडिया पर वायरल पटवारी मामले में डीसी ने दिए जांच के आदेश,एसडीएम को तीन दिन रिपोर्ट प्रेषित करने के दिए निर्देश।

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पटवारी के मामले में उपायुक्त तोरुल रवीश ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो जिसमें पटवारी पटवार वृत रोट-2 तहसील भुन्तर जिला कुल्लू व कुछ लोगों के मध्य भूमि के निशानदेही को लेकर विवाद दिख रहा है।

 इस सन्दर्भ में शिकायतकर्ता द्वारा उपायुक्त  कुल्लू  को पटवारी हल्का रोट-2 पर अभद्र व्यवहार की शिकायत की गई है तथा उक्त मामला उपायुक्त कुल्लू के ध्यान में भी लाया गया है। जिसके संदर्भ में उपायुक्त  द्वारा उप-मण्डलाधिकारी (ना.) कुल्लू के मामले में विस्तृत छानबीन करने हेतु जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा जांच रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर प्रेषित करने के  निर्देश दिए हैं ।

 बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहा है जिसमे जमीन पैमाइश के दौरान पटवारी और कुछ लोगों के बीच बहस हो रही है। 

आरोप यह है जमीन पैमाइश के दौरान युवक के सवाल पर पटवारी भड़क गया और बदतमीजी से बात करने लगा। आरोप यह कि बाद में एक पक्ष में गैरमौजूदगी में पैमाइश कि गई। 

No comments:

Post a Comment