पोलिंग पार्टियां रवाना, 01 जून 2024 को मतदान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Thursday, May 30, 2024

पोलिंग पार्टियां रवाना, 01 जून 2024 को मतदान।

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज हिमाचल प्रदेश/आनी, 30 मई : आनी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां मतदान केदो को रवाना कर दी गई है। वीरवार को हरिपुर कॉलेज से 143 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ रवाना किया गया। शेष दो महिला बूथ की पार्टियों को 31 मई को रवाना किया जाएगा। 1 जून 2024 को मतदान होगा। 
इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी नरेश शर्मा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि 1 जून को अपनी विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग ले ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

No comments:

Post a Comment