हिमाचल प्रदेश सरकार ने 6 अधिकारियों को प्रमोट कर HAS कैडर में शामिल किया है। गुरुवार को कार्मिक विभाग से जारी आदेश के अनुसार, कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त नियुक्त ललित कुमार, पद्मा, अश्वनी कुमार और पंकज सूद को प्रमोट किया गया है। जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह और जिला कोषाधिकारी सुरेंद्र कुमार कटोच को भी HAS कैडर में शामिल किया गया है। ललित कुमार को एसडीएम थुनाग, पदमा को जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोलन, अश्वनी कुमार को एसडीएम कोटखाई, नरेंद्र सिंह को एसडीएम करसोग, सुरेंद्र कुमार कटोच को संयुक्त आयुक्त नगर निगम मंडी और पंकज सूद को केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
Friday, November 24, 2023
हिमाचल सरकार ने 6 अधिकारियों को HAS में प्रमोट किया, आदेश जारी
Tags
# 6 अधिकारियों को HAS में प्रमोट
About कार्यालय संवाददाता 1
6 अधिकारियों को HAS में प्रमोट
Location:
Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment