शैंशर स्कूल में प्रधानाचार्य ने दिलाई संविधान की शपथ। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Saturday, November 25, 2023

शैंशर स्कूल में प्रधानाचार्य ने दिलाई संविधान की शपथ।


25 नवम्बर।
महेंद्र पालसरा।
संवाददाता सैंज।
ज़िला कुल्लू की सैंज तहसील के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर  26 नवंबर को रविवार अवकाश के चलते आज 25 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय  प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि 1946 में संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का गठन किया गया और इसकी रचना में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा। 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हो गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर दिया गया। संविधान दिवस इस अवसर पर उन्होंने आगे कहा कि भारत का सर्वोच्च विधान संविधान है। यह हमारे कानून का संग्रहण है। इसे आम बोल-चाल की भाषा में ‘कानून की किताब’ भी कहा जाता हैं। हमारा संविधान दुनिया का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। हमारे देश में लोकतंत्रात्मक गणराज स्थापित है। इसकी सम्प्रभुता, और धर्म-निरपेक्षता इसे दूसरों से अलग करती है। संविधान दिवस पर सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिवस को विशेष बनाने के लिए विद्यालय संविधान की  शपथ दिलाई गई तथा भाषण प्रतियोगिता का अयोजन भी किया गया।

No comments:

Post a Comment