जालंधर में एक बार फिर से गोली चलने की घटना सामने आई है। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, November 6, 2023

    जालंधर में एक बार फिर से गोली चलने की घटना सामने आई है।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जालंधर में पड़ते बिलगा में गोली चलने की घटना सामने आई है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। हमलावरों द्वारा किसान लखजीत सिंह पर गोलियां चलाई गई हैं। लखजीत सिंह के हाथ में तीन - चार गोलियां लगने से गंभीर रूप में जख्मी हुए को जालंधर अस्पाल में दाखिल करवाया गया है। एसएचओ महिंद्रपाल सिंह ने बताया कि मौके से गोलियों के खोल बरामद कर लिए गए हैं जानकारी के मुताबिक मोहल्ला पत्ती भट्टी बिलगा से शामपुर रोड पर स्थित एक किसान के डेरे पर आए दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक किसान पर गोलियां चला दी। दोनों युवकों ने आते ही पहले किसान से बातचीत की और फिर अचानक से हमला कर दिया। आरोपियों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

    No comments:

    Post a Comment