Friday, September 15, 2023
Una News: पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
नंगल। मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक के रद्द होने से गुस्साये पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने नंगल में रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले को आगे के हवाले कर दिया। इस मौके पर यूनियन नेता राम दयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों की मांगों को लेकर की जाने वाली बैठक को पहले समय देते है और फिर इसे रद्द कर देते हैं। वीरवार को भी पांचवीं बार बैठक के लिए समय दिया गया जिसे रद्द कर दिया गया। इसी के विरोध मेंं प्रदेश भर में दो घंटों के लिए बसों का चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन किया गया। कहा कि अगर पंजाब सरकार ने उनकी मांगों को पूरा ना किया तो आने वाली 20 सितंबर से पूरे पंजाब में अनिश्चितकाल के लिए हड़़ताल की जाएगी। कहा कि अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करना, ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर रेगुलर भर्ती करना, सरकार द्वारा वेतन में पांच प्रतिशत वृद्धि करने के लिखित समझौते को लागू करना, झूठी रिपोर्टों के आधार पर निकाले गए कर्मचारियों को बहाल करवाना उनकी मुख्य मांगे हैं।
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment