भगवान शनिदेव न्याय के पथ पर चलने वाले इंसानों का साथ देते हैं , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, September 4, 2023

    भगवान शनिदेव न्याय के पथ पर चलने वाले इंसानों का साथ देते हैं ,


     
    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : नवजीत भारद्वाज संस्थापक व संचालक मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड़ लंबा पिंड चौक ने कहा कि भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं। उन्होंने कहा कि जो इंसान न्याय की राह पर चलकर इंसानियत की सेवा करता है, उस पर भगवान शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहती है। संस्थान की तरफ से आयोजित भगवान शनिदेव को समर्पित हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने प्रवचनों के साथ सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हवन यज्ञ का आगाज नवग्रह, श्री गौरी गणेश, कुंभ पूजन तथा भगवान शनि देव महाराज का निरंतर नाम जाप उच्चारण के साथ हुआ। जिसमें चेतन अरोड़ा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नवजीत भारद्वाज ने बताया कि भगवान शनिदेव की पूजा करके ग्रहों के विपरीत परिस्थितियों से खुद की रक्षा की जा सकती है। भगवान शनिदेव अपने भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखते हैं, जरूरत है केवल समर्पित भाव के साथ उनकी पूजा अर्चना करने की। इसके उपरांत महिला संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने एक के बाद एक कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। प्रबंधक कमेटी की तरफ से अतिथियों को सम्मानित किया गया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जसविंदर सिंह, समीर कपूर, संजीव शर्मा, जोगिंदर सिंह, दिशांत शर्मा, बलजिंदर सिंह, मुनीष शर्मा, अभिलक्षय चुघ, बावा जोशी, पंकज, मानव शर्मा, नवदीप, अजीत कुमार, जसप्रीत सिंह, अभिषेक भनोट, पंकज, सुमित, पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना व विनोद खन्ना सहित सदस्य मौजूद थे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.