माननीय मुख्यमंत्री मान द्वारा अपने फेस बुक अकाउंट के माध्यम से पटवारी, कानूनगो और डी सी ऑफिस कर्मचारियों को संदेश, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Thursday, August 31, 2023

माननीय मुख्यमंत्री मान द्वारा अपने फेस बुक अकाउंट के माध्यम से पटवारी, कानूनगो और डी सी ऑफिस कर्मचारियों को संदेश,


 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के पटवारी कानूनगो तथा डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों की यूनिअनों को अपने फेस बुक अकाउंट के माध्यम से यह संदेश दिया है कि......


 "जानकारी मुताबिक पटवारी... कानूनगो.. किसी रिश्वत मामले में फंसे अपने एक साथी के हक में और डीसी दफ्तर कर्मचारी अपनी निजि मांगो को लेकर आने वाले दिनो में कलम छोड़ हड़ताल करेंगे.. मैं बताना चाहता हूं कि कलम छोड़ हड़ताल करो लेकिन बाद में कलम आपके हाथों में देनी है या नहीं ये फैसला सरकार करेगी... हमारे पास बहुत पढ़े लिखे बेरोजगार मौजूद हैं जो आपकी कलम पकड़ने को तैयार बैठे हैं। पंजाब के लोगों को प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा।"

बीते दिनों पंजाब के पटवारी कानूनगो और डीसी दफ्तर कर्मचारियों द्वारा राज्य में 11 , 12 और 13 सितंबर को कलम छोड़ हड़ताल का फैसला लिया गया था।



No comments:

Post a Comment