पंजाब सरकार ने स्कूलों की इमारतें कितनी सुरक्षित है इस संबंधी रिपोर्ट 15 सितंबर तक मांगी है - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Thursday, August 31, 2023

पंजाब सरकार ने स्कूलों की इमारतें कितनी सुरक्षित है इस संबंधी रिपोर्ट 15 सितंबर तक मांगी है


 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : लुधियाना के बद्दोवाल स्थित स्कूल आफ एमिनेंस का लेंटर गिरने की घटना के बाद पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों की इमारतों की जांच के आदेश जारी किए हैं। पंजाब में चल रहे स्कूल आफ एमिनेंस की इमारतें कितनी सुरक्षित हैं, इसकी रिपोर्ट स्ट्रक्चरल सेफ्टी कमेटी 15 सितंबर तक सरकार को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि इमारतें सुरक्षित हैं या नहीं। जिन स्कूलों में रिपेयर या कोई अन्य काम करवाने की जरूरत होगी, वह करवाया जाएगा, ताकि अध्यापकों और विद्यार्थियों की जान ,माल की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए हर ब्लाक स्तर पर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। 



No comments:

Post a Comment