हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बनखंडी में प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाया जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बड़े चिड़ियाघर की स्थापना एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के बनखण्डी में बड़े चिड़ियाघर की स्थापना प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना है। केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की पूर्व स्वीकृति से सरकार की इस परियोजना को मूर्तरूप प्रदान करने में बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया है और राज्य सरकार के प्रयासों को साकार करने में यह परियोजना मील पत्थर साबित होगी।
प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) राजीव कुमार ने बताया कि केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा जून, 2023 को बुलाई गई 108वीं तकनीकी समिति की बैठक के दौरान बड़े चिड़ियाघर की स्थापना के प्रस्ताव का गहन मूल्यांकन करने के उपरान्त, समिति ने इसकी स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि इस चिड़ियाघर में विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के मूल वन्य जीवों को रखा जाएगा। यह चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए वन्य जीवों से जुड़ने, उनके प्राकृतिक व्यवहार और पारिस्थितिक महत्त्व की समझ विकसित करने के केन्द्र के रूप में कार्य करेगा। यह चिड़ियाघर वन्य जीव संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।
Friday, July 28, 2023
Home
हिमाचल न्यूज
प्रदेश का सबसे बड़ा Zoo कांगड़ा के बनखड़ी में बनेगा,केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने दी मंजूरी
प्रदेश का सबसे बड़ा Zoo कांगड़ा के बनखड़ी में बनेगा,केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने दी मंजूरी
Tags
# हिमाचल न्यूज
About कार्यालय संवाददाता 1
हिमाचल न्यूज
Tags
हिमाचल न्यूज
Location:
Kangra, Himachal Pradesh 176001, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment