जिला कुल्लू के निरमण्ड खण्ड के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरसू में संपन्न हुई अंडर -14 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा लगातार खो- खो में 16वीं बार चैंपियन बना। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम रांटा, केंद्र मुख्य शिक्षक परसराम ठाकुर व विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यालय के डीपीई संतोष चौहान शारीरिक शिक्षक बलदेव नेगी, टीम प्रभारी हरपाल शास्त्री व सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों, विद्यालय के डीपीई व शारीरिक शिक्षक को 16वीं बार चैंपियन बनने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। साथ में उन्होंने इस वर्ष में आगे होने वाले मुकाबलों में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने के लिए सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया!
Wednesday, May 31, 2023
लगातार 16वीं बार खो-खो का चैंपियन बना खरगा स्कूल।
Tags
# himachal news
# Kullu
# Nirmand
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Nirmand
Tags
himachal news,
Kullu,
Nirmand
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment