धर्मशाला में जरूरतमंदों के लिए दान कर सकते हैं कपड़े,रेडक्रॉस ने बीडीओ ऑफिस में स्थापित किया वस्त्र भण्डार । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Saturday, April 29, 2023

धर्मशाला में जरूरतमंदों के लिए दान कर सकते हैं कपड़े,रेडक्रॉस ने बीडीओ ऑफिस में स्थापित किया वस्त्र भण्डार ।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा खण्ड विकास कार्यालय धर्मशाला के परिसर में एक क्लॉथ बैंक (वस्त्र भण्डार) स्थापित किया गया है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिन्दल ने बताया कि जिले में जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से बीडीओ ऑफिस में क्लॉथ बैंक की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में ऐसे बहुत से कपड़े होते हैं जिन्हें हम उपयोग में नहीं लाते। उन्होंने कहा कि ऐसे कपड़े समाज में बहुत से जरूरतमंद लोगों के काम आ सकते हैं।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जो भी व्यक्ति इस वस्त्र भण्डार में नए अथवा पुराने पहनने योग्य वस्त्र दान करना चाहते है, वे खण्ड विकास कार्यालय में स्थापित वस्त्र भण्डार मे दान कर सकते हैं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सभी कपड़े साफ सुथरे धुले हुए और इस्त्री किए हुए दें ताकि वे उपयोग में आ सकें। अधिक जानकारी के लिए सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय दूरभाष 01892 - 224888 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment