राजकीय उच्च विद्यालय ,सिहण में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 की आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय से संबंधित अनेक समस्याओं के बारे में चर्चा की गई । इसमें स्कूल में चल रहे रिक्त पदों के बारे में मुख्य रूप से चर्चा हुई। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, सदस्य तापे राम,निर्मला देवी, निमत्त राम ,जय बंती, बंती देवी, वोदी देवी, आदि ने कहा कि विद्यालय में टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल ,कला अध्यापक, भाषा अध्यापक ,शारीरिक शिक्षक व क्लर्क सहित 7 पद खाली है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की इन समस्याओं को लेकर अभिभावक उपायुक्त कुल्लू व शिक्षा उपनिदेशक से मिलेंगे ताकि अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
Sunday, April 30, 2023
Home
Unlabelled
राजकीय उच्च विद्यालय सिहण में हुआ आमजन सभा का आयोजन, विद्यालय की विभिन्न समस्याओं के बारे में की गई चर्चा ।
राजकीय उच्च विद्यालय सिहण में हुआ आमजन सभा का आयोजन, विद्यालय की विभिन्न समस्याओं के बारे में की गई चर्चा ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment