प्रदेश एचआरटीसी परिचालक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से की भेंट। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, January 5, 2023

    प्रदेश एचआरटीसी परिचालक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से की भेंट।

    हिमाचल पथ परिवहन निगम परिचालक संघ के राज्य प्रतिनिधिमण्डल ने वीरवार को धर्मशाला में संघ के अध्यक्ष कृष्ण चंद के नेतृत्व में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की तथा उन्हें अपनी मांगों से भी अवगत करवाया।
    उप मुख्यमंत्री ने उनकी उचित  मांगें पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए हम सभी को कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करना होंगा।
    प्रतिनिधिमंडल ने उप-मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा प्रदेश के प्रथम उप-मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी।
    इस अवसर पर संघ के राज्य महामंत्री यशवंत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    No comments:

    Post a Comment