राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी के छात्र विवेक ठाकुर ने अटल सदन कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में अपनी बेहतर प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेक आनी खण्ड की ग्राम पंचायत कोहिला से संबंध रखते हैं। विवेक ने कुल्लू स्थित अटल सदन में राज्यस्तरीय कला उत्सव में आदर्श विद्यालय का नाम उच्च शिखर पर रखा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम कुल्लू प्रशांत सरकैक ने किया। यह कार्यक्रम दो दिन तक चला। कार्यक्रम के पहले दिन शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत और नाटक अभिनय का आयोजन किया गया। शास्त्रीय संगीत में हिमाचल से 10 महिला और 8 पुरुष प्रतिभागी भाग लेने पहुंचे। जबकि पारंपरिक लोक संगीत गायन में हिमाचल से 12 महिलाएं और 10 पुरुष प्रतिभागी भाग लेने पहुंचे, जिन्होंने हिमाचल की लोक संस्कृति पर आधारित संगीत पेश किया। एकल अभिनय में 11 महिलाएं व 8 पुरुषों ने भाग लिया। इसके अलावा नाटक विधा में एकल अभिनय प्रतियोगिता में 11 महिलाएं व 8 पुरुषों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में संगीत वादन का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश की 9 महिलाओं और 11 पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। एकल गान प्रतियोगिता में राज्य भर में विवेक ठाकुर ने प्रथम स्थान पाकर आदर्श विद्यालय का नाम रोशन किया। इस मौके पर आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान तथा सभी शिक्षकों ने विवेक ठाकुर को शुभकामनाएं दी।
Monday, November 28, 2022
Home
आनी दर्पण।
राज्यस्तरीय कला उत्सव में आदर्श विद्यालय आनी के छात्र विवेक ने मारी बाजी, राष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर में करेंगे अब हिमाचल का प्रतिनिधित्व।
राज्यस्तरीय कला उत्सव में आदर्श विद्यालय आनी के छात्र विवेक ने मारी बाजी, राष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर में करेंगे अब हिमाचल का प्रतिनिधित्व।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment