सीएम जयराम ठाकुर ने किया आनी के साथ सौतेला व्यवहार:- यूपेंद्र कांत मिश्रा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Thursday, October 27, 2022

सीएम जयराम ठाकुर ने किया आनी के साथ सौतेला व्यवहार:- यूपेंद्र कांत मिश्रा।

रीना ठाकुर ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
26 अक्टूबर।
आनी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल की चुनाव प्रचार सभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने बाह्य सिराज क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि राणाबाग के बाद ही यानी सिराज विधान सभा क्षेत्र में पांच सितारा होटल के तर्ज़ पर विश्राम गृह तथा अन्य भवनों का निर्माण कराया है। जबकि आनी में परिधि गृह(सर्किट हाउस) के नाम पर लोक निर्माण विभाग आनी के परिसर में पांच साल में मात्र तीन गड्ढे खोदे गए हैं। यह आनी क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार है।

No comments:

Post a Comment