शवाड़- कोठी सड़क मार्ग पर कार दुर्घटना में एक युवक की मौत,3 अन्य घायल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Sunday, October 30, 2022

शवाड़- कोठी सड़क मार्ग पर कार दुर्घटना में एक युवक की मौत,3 अन्य घायल।

कुल्लू जिले के आनी उपमण्डल के तहत कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 3अन्य युवक घायल हुए हैं। यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी में पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही आनी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार  हादसा शवाड़ -कोठी सड़क मार्ग पर दरोट नामक स्थान पर हुआ, जहां कार  (HP-35-7235) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खेतों में जा लुढ़की। 
हादसे में मृतक युवक की पहचान संदीप आजाद उर्फ सोनू पुत्र गोवर्धन आज़ाद गांव ब्राहबाग ग्राम पंचायत मुहान (आनी) के रूप में हुई है।जबकि अनील कुमार , राकेश कुमार और चालक चंद्रेश कुमार घायल हुए है। ये तीनों ओडीधार (कोठी) गांव के रहने वाले है।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment