दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू में नो पार्किंग जोन घोषित, उपायुक्त कुल्लू ने लोगों से की सहयोग की अपील। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Friday, September 30, 2022

दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू में नो पार्किंग जोन घोषित, उपायुक्त कुल्लू ने लोगों से की सहयोग की अपील।

जिला मुख्यालय कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के चलते जिला प्रशासन की ओर से कुछ क्षेत्रों को नो पार्किंग जोन- टो अवे जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, मोहल से कुल्लू, कुल्लू से रामशिला गैमन पुल तक नो पार्किंग जोन- टो अवे जोन घोषित किया गया है। वहीं श्री नारायण सिंह जी की जलेब के दौरान सर्कुलर रोड कॉलेज चौक से कला केंद्र होते हुए, बीडीओ ऑफिस, एसपी ऑफिस और एसपी ऑफिस से कॉलेज गेट तक रघुनाथ जी के कैंप दशहरा ग्राउंड तक उपरोक्त व्यवस्था रहेगी।

 जारी आदेशों में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी अपने वाहन सड़क पर पार्क न करें अन्यथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। लोग अपने घरों के अंदर या फिर चिन्हित स्थान पर ही अपने वाहन पार्क करें। यह प्रतिबंध 2 अक्तूबर से लेकर 11 अक्तूबर रहेंगा ।

उपायुक्त कुल्लू ने सभी वाहन चालकों से अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment