बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबाल में शिमला , कबड्डी में नालागढ़ की टीम का दवदबा । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Monday, August 29, 2022

बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबाल में शिमला , कबड्डी में नालागढ़ की टीम का दवदबा ।

बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब निथर द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।   इस खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकशी और शतरंज का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिमला और कबड्डी में नालागढ़ की टीम विजयी रही । वहीं रस्साकशी में महिला मण्डल झल्ली ने विजेता का ख़िताब अपने नाम किया । शतरंज प्रतियोगिता में देव कृष्ण ने प्रथम स्थान हासिल किया ।

इस मौके पर मुख्यतिथि विधायक किशोरी लाल सागर ने सभी विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment