बिथल, सैंज, मेंहदली सीए स्टोर में अदानी ग्रुप ने लगाई सेब खरीद पर 70 घंटे तक रोक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Monday, August 29, 2022

बिथल, सैंज, मेंहदली सीए स्टोर में अदानी ग्रुप ने लगाई सेब खरीद पर 70 घंटे तक रोक।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में अडानी ग्रुप के तीन सीए स्टोर सैंज, बिथल और मेंहदली में अदानी समूह ने सेब की खरीद फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया है। बिथल में कल दोपहर बाद या परसों तक खरीद शुरू हो पाएगी, जबकि सैंज में बुधवार तक और मेंहदली में गुरुवार तक सेब की खरीद शुरू हो पाएगी।

इन तीनों स्टोर के बाहर सेब लेकर आए वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। इससे सेब लेकर जो वाहन आ रहे है, वह दो दिन बाद ही खाली हो पा रहे है। इसलिए तीनों स्टोर पर सेब लेकर आने वाले वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। जो गाड़ी पहले ही लाइनों में लगी हुई है और पंजीकृत है, उनका सेब रोज की तरह बिकता रहेगा।

No comments:

Post a Comment