मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी में किए 45 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Tuesday, August 30, 2022

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी में किए 45 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास।

आनी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को प्रगतिशील हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रामपुर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से  हरिपुर कॉलेज मैदान पहुंचे। जहां से वह कार द्वारा कार्यक्रम स्थल मेला मैदान आनी पहुंचे। यहां उन्होंने आनी और निरमण्ड खण्ड की 45 करोड़ की 6 विकास योजनाओं के शिलान्यास किए। जिसके बाद उन्होंने हिमाचल के 75 गौरवशाली वर्ष कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश का विकास किया है। जो कार्य पूर्व की सरकारों ने नहीं किया,वह कार्य हमारी सरकार ने छोटे से समय में कर दिखाया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए बल्क ड्रग फार्मा स्वीकृत किया है। जिसमें 50 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी में 5.79 करोड़ की लागत से बनने वाली बजीर-बाबडी से थाचवा सड़क, 12.69 करोड़ से बनने वाली निशानी से प्रांथला सड़क, 9.46 करोड़ की डमैहली-निशानी अरसु सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा 9.21 करोड़ की लागत से बनने वाली नित्थर से ढमाह सड़क के उन्नयन कार्य, 9.21 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले संयुक्त कार्यालय भवन नित्थर का शिलान्यास किया।इसके साथ ही आनी में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्रेस क्लब भवन की भी आधारशिला रखी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल के विकास में योगदान देने के लिए पूर्व में रहे मुख्यमंत्रियों को भी याद किया।  
उन्होंने आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य याद दिलाए। उन्होंने कहा कि निरमण्ड क्षेत्र के लोगों को SDM कार्यालय की जरूरत थी, जिसके चलते हमारी सरकार ने निरमण्ड में SDM कार्यालय खोला। अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया और यहां के अस्पताल भवन पर 66 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment