आनी,रामपुर, निरमण्ड कराटे एसोसिएशन के प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2022 में झटके पदक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Wednesday, July 20, 2022

आनी,रामपुर, निरमण्ड कराटे एसोसिएशन के प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2022 में झटके पदक।

जिला कांगड़ा के वैजनाथ में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2022 में निरमण्ड , रामपुर, आनी, कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने अपनी भागेदारी सुनिश्चित की । यह संस्था कराटे का प्रसार प्रचार पिछले कई सालों से कर रही हैं और अनेकों स्कूलों में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही है ।
हाल में 16 व 17 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में रामपुर शिगोकान गोजू रियू कराटे की ब्रांच से 4 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिसमें टीम के कोच सहित सभी प्रतिभागियों ने मेडल हासिल किए । इस प्रतियोगिता में 8 जिलों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  जिसमें आदित्य ने 1गोल्ड मेडल,राकेश ठाकुर ने 1 सिल्वर मेडल, तनिष्क डोगरा ने 1 सिल्वर मेडल,अनुज बिष्ट ने 1ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में अपनी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डिंपल शहजादा, महामंत्री राकेश ठाकुर और दिव्यांश ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment