उपमण्डल आनी के जय टकरासी नाग स्वयं सहायता समूह मिऊन द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया गया। इस मौके पर समूह की सभी महिलाओं ने गांव की आसपास उगी भांग के पौधे को उखाड़ा। यह कार्यक्रम समूह की प्रधान यमना ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।इस अवसर पर समाज सेवी प्रकाश चंद ठाकुर ने ग्रामीणों को नशा मुक्त अभियान के तहत नशा त्याग करने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि पान, गुटखा, शराब का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है। नशा करने वाले व्यक्ति का पहले शरीर खोखला बनता है। फिर परिवार खोखला बनाता है। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए नशा त्यागने का संकल्प लिया ।
Monday, June 27, 2022
जय टकरासी नाग स्वयं सहायता समूह मिऊन ने दिया नशा मुक्ति का संदेश।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment