नशा मुक्त समाज जीवन का आधार - युवा मण्डल गाड़। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Sunday, May 29, 2022

नशा मुक्त समाज जीवन का आधार - युवा मण्डल गाड़।

डॉली ठाकुर।
अखण्ड भारत दर्पण।
29 मई 2022.

 विकासखण्ड आनी के आदर्श युवा मण्डल गाड़ द्वारा रविवार को गांव में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव में भांग के पौधों को उखाड़ा गया । आदर्श युवा मण्डल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू ने कहा कि यह कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार आयोजित किया गया । उन्होंने कहा कि युवा द्वारा समय- समय पर  इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि नशे जैसी बुराईयों से युवाओं और समाज को बचाया जा सके ।
 इस अवसर पर गांव के साथ उगे भांग के पौधों को उखाड़ा कर नष्ट किया गया ।
इस अवसर पर आदर्श युवा मण्डल गाड़ के प्रधान संजय छोटू, उपप्रधान प्रवीण, सचिव सुरेखा काकी,कोषाध्यक्ष राजेश ठाकुर,सलाहकार नीरज,ललित,विपिन,अनु,ऋतु, मिंटू ,अंशु,आदर्श, आदि सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment