असर: नगर पंचायत आनी के अंतर्गत खोबड़ा पुल के पास सफाई अभियान शुरू। ABD न्यूज़ ने हाल में फेसबुक पेज पर लाइव दिखा था यहां गंदगी एवम कूड़े की अव्यवस्था का आलम। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Wednesday, April 27, 2022

असर: नगर पंचायत आनी के अंतर्गत खोबड़ा पुल के पास सफाई अभियान शुरू। ABD न्यूज़ ने हाल में फेसबुक पेज पर लाइव दिखा था यहां गंदगी एवम कूड़े की अव्यवस्था का आलम।

मनीष,  ब्यूरोआनी।
27अप्रैल।
आनी कस्बे के खोबड़ा पुल के आस पास गंदगी व कूड़े करकट के ढेर लगे हैं। जिसकी ताज़ा तरीन स्थिति का हाल ए बी डी न्यूज़ की टीम ने फेस बुक पेज पर लाइव दिखाया था। 
इसके फलस्वरूप नगर पंचायत आनी के वार्ड नंबर एक सदस्य धर्मपाल( लोकप्रिय नाम वीजू भाई ) के प्रयासों से यहां सफाई कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आनी शहर में डंपिंग साइट न होने के कारण यह समस्या पनपी है। नगर पंचायत आनी ने वन विभाग के सहयोग से इसके लिए जगह चिन्हित कर दी है। इसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। कस्बे में सफाई करने के लिए अभी नए टेंडर किए हैं,अब सफाई कार्य निर्बाध चालू रहेंगे।

No comments:

Post a Comment