दिव्यालोक पब्लिक स्कूल न्यू टिकरी में हुआ नई स्कूल प्रबंधन कमेटी का गठन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Monday, February 28, 2022

दिव्यालोक पब्लिक स्कूल न्यू टिकरी में हुआ नई स्कूल प्रबंधन कमेटी का गठन।


महेंद्र सिंह।
अखण्ड भारत दर्पण।
28 फरवरी।
सोमवार को दिव्यालोक पब्लिक स्कूल न्यू टिकरी के प्रांगण में स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने की। इस बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सभी अभिभावक तथा अध्यापक उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से तीसरी बार दिनेश ठाकुर को स्कूल प्रबंधन कमेटी का प्रधान चुना गया।
इसके अतिरिक्त ईशा को उप प्रधान, अशोक ठाकुर को सचिव व महासचिव एल.आर ठाकुर को बनाया गया। महेंद्र सिंह, कर्म चंद,शीला पाठक, सुमा देवी,रजनी ठाकुर को स्कूल प्रबंधन कमेटी के सक्रिय सदस्य में शामिल किया गया।इस बैठक में स्कूल के प्रबंधक ताबे राम शर्मा व प्रधानाचार्य रीना शर्मा भी उपस्थित रहे । उन्होंने आने वाले सत्र में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की और स्कूल में होने वाली गतिविधियों के बारे में सबको अवगत कराया।

No comments:

Post a Comment