हिमाचल के कांगड़ा मे फेसबुक फ्रेंड महिला से दुष्कर्म कर लाखों के गहने लेकर विदेश भागा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Monday, November 29, 2021

हिमाचल के कांगड़ा मे फेसबुक फ्रेंड महिला से दुष्कर्म कर लाखों के गहने लेकर विदेश भागा।

लोकेंद्र सिंह वैदिक, ब्यूरो हिमाचल।
 ज्वालामुखी क्षेत्र में एक अनोखी वारदात सामने आई है। महिला का आरोप है कि उसके एक फेसबुक दोस्त ने पहले दुष्कम किया और फिर कमरे से लाखों के गहने चोरी कर विदेश भी फरार हो गया है। मामला करीब एक माह पुराना है। पीड़िता ने इसकी शिकायत शनिवार को थाना ज्वालामुखी में दर्ज करवाई है। मामला थाना में दर्ज होने पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी ज्वालामुखी जीत सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय विवाहित महिला निवासी तहसील खुंडियां ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ज्वालामुखी क्षेत्र के नजदीक एक गांव में किराये का कमरा लेकर रहती है। उसका बेटा यहां निजी स्कूल में पढ़ता है और पति बाहर काम करता है। महिला ने शिकायत में बताया कि तहसील देहरा का एक व्यक्ति उसके साथ फेसबुक पर बात करता था। 25 अक्तूबर को वह व्यक्ति महिला के कमरे में पहुंच गया। उस समय महिला का पति कमरे में नहीं था। महिला ने आरोपी से कमरे में आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह यहां से निकल रहा था तो मिलने चला आया। उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी और महिला को एक चाकलेट दी, जो कि महिला ने खा ली। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने दुराचार किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब उसे होश आया, तो कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी और अलमारी में लाखों के गहने जो इकट्ठा थे, वहां से गायब थे। आरोपी सारे गहने लेकर फरार हो चुका था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला थाना में दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला थाना में दर्ज किया गया है

No comments:

Post a Comment