देव भूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण समाज संयुक्त मोर्चा द्वारा एससी/एसटी एट्रोसिटी एक्ट और रिजर्वेशन की शव यात्रा निकलने के विरोध में अखिल भारतीय युवा कोली समाज,इकाई हिमाचल प्रदेश द्वारा कड़ी कानूनी कार्यवाही करने भारत सरकार व हिमाचल सरकार से गुहार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Wednesday, November 17, 2021

देव भूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण समाज संयुक्त मोर्चा द्वारा एससी/एसटी एट्रोसिटी एक्ट और रिजर्वेशन की शव यात्रा निकलने के विरोध में अखिल भारतीय युवा कोली समाज,इकाई हिमाचल प्रदेश द्वारा कड़ी कानूनी कार्यवाही करने भारत सरकार व हिमाचल सरकार से गुहार।


पूर्ण चंद कौशल।
प्रादेशिक ब्यूरो,हिमाचल।
16 नवम्बर।
अखिल भारतीय युवा कोली समाज, इकाई हिमाचल प्रदेश  द्वारा भारत के माननीय राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली ,मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, अनुसूचित जाति आयोग हिमाचल शिमला, पुलिस महानिदेशक शिमला, जिलाधीश व  पुलिस अधीक्षक शिमला, जिलाधीश तथा पुलिस अधीक्षक सोलन, जिलाधीश तथा पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर... को एक शिकायत पत्र दिया गया है।
जिसमें देव भूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण समाज संयुक्त मोर्चा द्वारा आरक्षण तथा एससी एसटी एक्ट के विरोध में शव यात्रा निकालने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने बारे लिखा गया है।

No comments:

Post a Comment