मतदान को लेकर बुजुर्गों में दिखा जबरदस्त उत्साह, कहा -देश हित में जरूर करें मतदान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Saturday, October 30, 2021

मतदान को लेकर बुजुर्गों में दिखा जबरदस्त उत्साह, कहा -देश हित में जरूर करें मतदान।

गुर दास जोशी।
अखंड भारत दर्पण।
30 अक्टूबर।
मण्डी लोकसभा सीट के लिए आज हो रहे उपचुनाव में मतदान को लेकर बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विधानसभा क्षेत्र आनी के बाड़ी पंचायत के कशोली बूथ में बुजुर्ग मतदाता भी युवाओं को मात देते नजर आए। 85 वर्षीय समू राम व देवकु देवी ने अपने मत का प्रयोग करते हुए सभी मतदाताओं के लिए मिसाल पेश की है।ये दोनों बुजुर्ग मतदाता 6 किलोमीटर का सफर पैदल तय करके मतदान केंद्र पहुंचे।इन दोनों का कहना है कि इन दोनों ने आज तक कोई भी मतदान निरस्त नहीं किया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की, कि अपने घरों से निकलकर देश हित में जरूर मतदान अवश्य करें ।

No comments:

Post a Comment