निरमंड की दो बेटियों ने राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किया कमाल, जीता सिल्वर व ब्रॉन्ज मैडल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Sunday, October 17, 2021

निरमंड की दो बेटियों ने राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किया कमाल, जीता सिल्वर व ब्रॉन्ज मैडल।


जिला कुल्लू के मणिकर्ण में हाल में आयोजित हुई हिमाचल प्रदेश इलाइट स्त्री राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निरमण्ड क्षेत्र की 3 बेटियों टीना, अनिता व सुमिति ने हिस्सा लिया था। इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निरमण्ड ब्लॉक के  बागासराहन की टीना ने सिल्वर व अनिता ने ब्रॉन्ज मैडल जीतकर जिला कुल्लू व अपने क्षेत्र के साथ -साथ अपने माता- पिता का नाम रोशन किया है।


इन दोनों बेटियों ने अपनी कड़ी महेनत,अपने माता पिता के सहयोग व कोच के मार्गदर्शन से ये मैडल हासिल किए है । उनके कोच रूपी का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि  आने वाले समय में ये दोनों बेटियां इससे भी बेहतरीन प्रदर्शन कर पक्का गोल्ड मैडल जीतेगी। उनका ये भी कहना है कि निरमण्ड में बॉक्सिंग अभ्यास के लिए एक भी रिंग नहीं है, जहां ये बच्चे अभ्यास कर सके। उन्हें बताया कि क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। लेकिन सुविधाओं के अभाव में बच्चों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुर्भाग्य की बात यह है कि इस बात की सुध न कोई नेता ले रहा और न ही कोई विभाग।

No comments:

Post a Comment