हिमाचल में 30 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Tuesday, September 28, 2021

हिमाचल में 30 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव।

हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा सीट तथा तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनावों की तिथियां घोषित कर दी गई है।  हिमाचल में लोकसभा सीट मंडी तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्‍बल कोटखाई विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए 30 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की गई है | चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के शेड्यूल के मुताबिक एक अक्तूबर को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर तय की गई है। 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 13 अक्तूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख होगी । इसके बाद 30 अक्तूबर को मतदान होगा। दो नवंबर को मतगणना होगी व चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे ।

No comments:

Post a Comment