महिला मंडल पजेंडा विकासखंड निरमंड की महिलाएं मास्क बनाने में जुटी। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Monday, May 31, 2021

महिला मंडल पजेंडा विकासखंड निरमंड की महिलाएं मास्क बनाने में जुटी।

लीला चन्द जोशी।
ब्यूरो निरमण्ड।
31 मई।
विकासखंड निरमंड की ग्राम पंचायत नोर के वार्ड सदस्य यशपाल ठाकुर ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। वार्ड सदस्य यशपाल ठाकुर ने बताया की उन्होंने स्वयं कपड़ा खरीद कर मास्क बनाने की मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम में महिला मंडल पजेंडा की महिलाएं उनका भरपूर सहयोग कर रही है। गत दिनों से महिला मंडल पजेंडा की महिलाएं मास्क बनाने में जुटी है । वार्ड सदस्य ने ये भी बताया है कि उनकी पंचायत में अगर कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज पाया जाता है तो उनके लिए गाड़ी की फ्री सेवा भी लगाई गई है, कोरोना संक्रमित मरीज उनसे कभी भी 24 घंटे  संपर्क करके उनसे सहायता मांग सकते हैं। वहीं महिला मंडल पजेंडा की प्रधान कृष्णा देवी ने बताया की सभी महिलाओं के सहयोग से ग्राम वासियों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं , और उनको कोरोना के प्रति जागरूक भी करवाया जा रहा है। मास्क बनाने में सेवता देवी, सर्फी  देवी, देवकू, सुमित्रा ,बबली, प्रभा, बिरमा, सीमा, बीना,विमला, रमा, रमना, लीला,  सुषमा,फुला, कृष्णा , उतरा,  कृष्णा, कमली देवी, डोलमा देवी,  ऊमा, सीता देवी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

No comments:

Post a Comment