बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने मास्क बनाने के लिए 1000 मीटर कपड़ा को किया भेंट। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Sunday, May 30, 2021

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने मास्क बनाने के लिए 1000 मीटर कपड़ा को किया भेंट।

लोकेंद्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू।
30 मई।
कोरोना काल में कोरोना महामारी से बचाव से लिए  मास्क की आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुए भाजपा बंजार मण्डल उपाध्यक्ष  शेर सिंह नेगी , महामंत्री ढाले राम ठाकुर , प्रवक्ता  प्रितम चंद नेगी तथा शरन (रैला) बूथ के बूथ अध्यक्ष  हरि राम ठाकुर  ने शैंशर के पर्यावरण मित्र स्वयं सहायता समुह, देवता पाली नाग महिला मंडल शईंधार तथा लक्ष्मी महिला मंडल रैला की महिलाओं को मास्क बनाने के लिए कपड़ा सौंपा। बंजार के विधायक श्री सुरेंद्र शौरी ने बंजार मंडल के जरूरतमंदों लोगों की मास्क वितरित करने हेतु  एक हज़ार मीटर कपड़ा भेंट किया है।

No comments:

Post a Comment