शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों के परिवार को किया सम्मानित | - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Tuesday, March 23, 2021

शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों के परिवार को किया सम्मानित |

एकल अभियान भाग रामपुर की ओर से शहीदी दिवस पर आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम सब्जी मंडी खेगसू में आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र आनी के विधायक श्री किशोरी लाल ने बतौर मुख्य अतिथि व  करसोग के विधायक श्री हीरालाल ,कृषि उत्पाद एवं विपणन समिति कुल्लू एवं लाहुल स्पीति के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि इस कार्यक्रम में शिरकत की | इसके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे | इस कार्यक्रम के दौरान शहीद सुखदेव, राजगुरु भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए | इस अवसर पर शहीदों को सम्मान देने के लिए के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। श्रीमती प्रेमा देवी पत्नी स्व. श्री डोला राम निथर,
श्रीमती अनिता देवी पत्नी स्व.श्री विदेश जी रामपुर  तथा श्रीमती देवलू देवी जी को उनके पुत्र स्व. श्री सतीश जी बड़ागांव कुमारसैन को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment