जनता ने शासन और प्रशासन से की मांग निरमंड में खोली जाए अग्निशमन चौकी I - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Sunday, January 31, 2021

जनता ने शासन और प्रशासन से की मांग निरमंड में खोली जाए अग्निशमन चौकी I

 लीला चंद जोशी,ब्यूरो निरमंड
(अखंड भारत दर्पण राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)
जनता ने शासन और प्रशासन से  मांग  की है  कि निरमंड में अग्निशमन चौकी खोली  जाए | आए दिन निरमंड क्षेत्र में  आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं जिसके कारण इस क्षेत्र में जानमाल सहित लाखों की धनसंपदा  का नुकसान होता आ रहा है | ताजा घटनाक्रम में विकासखंड निरमंड के  बांदल गांव में  भयंकर अग्निकांड हुआ | जिसमें लाखों  के नुकसान के साथ-साथ मवेशी भी जिंदा जले |  यदि निरमंड में  दमकल चौकी होती तो शायद  ज्यादा नुकसान होने से बचाया  जा सकता  था | अभी 2 माह पूर्व  निरमंड के  सुनेर गांव में इसी तरह का अग्नि कांड हुआ था |  बांदल गांव से  श्री हुकम चंद, गोपाल दास,ग्राम पंचायत भालसी से  सुरेश चंद काशीनाथ  , एमआर कौशल ,एडवोकेट  जितेंद्र, हरीश कुमार, ग्राम पंचायत  शीशवी से  संतोष विमल, विनोद शहजादा ,ग्राम पंचायत  नोर से  ब्रिज जोशी  , हीरालाल जोशी, रमेश जोशी आदि ने स्थानीय विधायक श्री किशोरी लाल सागर जी से तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर से निरमंड में शीघ्र अति शीघ्र अग्निशमन चौकी खोलने की मांग की है |

No comments:

Post a Comment