युवक मंडल एवं महिला मंडल गागनी ने बुझाई अरसू जंगल में लगी आग| - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Monday, December 28, 2020

युवक मंडल एवं महिला मंडल गागनी ने बुझाई अरसू जंगल में लगी आग|

लीला चंद जोशी (ब्यूरो ,अखंड भारत दर्पण न्यूज़ चैनल  ,निरमंड)
अरसू में राधा स्वामी सत्संग भवन के साथ लगते 
जंगलों में लगी आग को युवक मंडल वह महिला मंडल गगनी के स्वयंसेवकों ने कड़ी मशक्कत  के साथ बुझाया| बताया जाता है कि कुछ असामाजिक शरारती तत्वों ने आग लगाई|
निरमंड से हमारे संवाददाता लीला चंद जोशी की रिपोर्ट:-
अर्सु बीट में सत्संग के साथ लगते जंगल में किसी  तत्व ने  चील के जंगल को आग के हवाले कर दिया। मैंने जंगल के साथ लगते मकान मालिक से संपर्क किया उन्होंने कहा कि ये किसी ने रात को तकरीबन 1,2 बजे लगाई होगी।
उनको तब पता चला जब वो सुबह गाय के पास गए  जब मेरा संपर्क उनसे हुआ  तब महिला मंडल गागनी , युवक मंडल गागनी के सदस्य , गांव देथवा से  महिलायें और पुरुष तथा बच्चे गांव खाजेडा से आशु तथा उनकी टीम धार से धनी और उसकी टीम   ने तकरीबन 3 pm आग पर काबू पाया ।।
आग इतनी भयानक थी कि साथ लगते सेब के बगीचे तक पहुंची।युवक मंडल गागनी के प्रधान ओमप्रकाश (आशु),अन्य सदस्य प्रभु,श्याम, महेन्द्र, आदर्श।
महिला मंडल प्रधान उषा ,हीरी,शोभा तथा पूरी सदस्या.

No comments:

Post a Comment